प्रदेश में आज से निशुल्क वैक्सीनेशन महाअभियान का आखिरी चरण…

भोपाल , 28 सितंबर 2022 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कोरोना की रोकथाम के लिए बूस्टर डोज के लिए आज महाअभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सभी स्वास्थ्य संस्थाओं, अस्पतालों, वार्डा में वैक्सीन मुक्त लगाई जाएगी।
बता दें कि निशुल्क वैक्सीनेशन अभियान का आज आखिरी चरण है। जो कि 30 सितंबर तक चलेगा। फ्री वैक्सीनेशन अभियान के मात्र 2 दिन बाकि है। 30 सितंबर के बाद बूस्टर डोज लगवाने के लिए पैसा चुकाना पड़ेगा।
सरकार द्वारा चलाया जा रहा महावैक्सीनेशन अभियान का ये अंतिम चरण है। 1 अक्टूबर के बाद आपकों वैक्सीन लगवाने के लिए इसका शुल्क चुकाना पड़ेगा।