टाला गया कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, अब 28 अगस्त को तय होगी नई तारीख…

नई दिल्ली, 25 अगस्त 2022: कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कुछ हफ्तों के लिए टाला जा सकता है। अब 28 अगस्त को CWC की बैठक में फैसला लिया जा सकता है। 28 अगस्त को नई तारीख की घोषणा की जा सकती है। बता दें कि पहले यह घोषणा की गई थी कि चुनाव 21 अगस्त से 20 सितंबर तक होगा।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी अंतरिम अध्यक्ष के तहत काम कर रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था।

इस बार कांग्रेस के नियमित अध्यक्ष के चुनाव होगा, जो अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की जगह लेगा। नए नियमित अध्यक्ष का कार्यकाल सिर्फ दो साल होगा।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *