बुजुर्ग महिला पर था जादू टोना करने का शक, युवक ने महिला को पीट पीटकर किया अधमरा, फिर चाकू मार कर की हत्या…
रायपुर, 19 जून 2022 : राजनांदगाव जिले से जादू टोना के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। जहाँ आरोपी को शक था कि महिला जादू टोना करती है। इसलिए उसने महिला को मारने का योजना बना लिया। आरोपी ने मौका मिलते ही पीट पीटकर बुजुर्ग महिला को अधमरा कर दिया। जिसके बाद चाकू मारकर बुजुर्ग की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला छुरिया थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, गिधवाभंवर गांव में मानबाई साहू(75) घर पर अकेली ही रहती थी। गुरुवार को भी वह घर पर अकेली ही थी। इसी दौरान उसकी हत्या की गई थी। लोगों ने उसकी लाश घर पर ही खून से लथपथ हालत में देखी। जिसके बाद लोगो ने पुलिस को इस घटना की जाकारी दी ।
पुलिस को खबर की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचकर शव को बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि गांव का सोनसाय मंडावी(20) पहले कई बार महिला से विवाद कर चुका था। इस पर पुलिस को सोनसाय पर ही शक हुआ। पुलिस ने जब सोनसाय से पूछताछ की तब सोनसाय ने बताया कि हां मैने ही महिला को मार दिया है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।