रायगढ़ , 7 अक्टूबर 2022 : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चल रहे छत्तीसगढिया ओलंपिक (Chhattisgarhia olympics) खेलों में शराब पीकर पहुँचने वाले एक शिक्षक को निलंबित जिला कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि खेल समाप्ति उपरांत शिक्षक शराब के नशे में स्टेडियम में पहुँचे थे। जिनके खिलाफ कलेक्टर ने कार्यवाही की है। मिली जानकारी के अनुसार धरनीधर यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चक्रधरनगर में व्यायाम शिक्षक के पद पर पदस्थ है। रायगढ़ स्टेडियम में खेलो के समाप्त होने के बाद वह शराब सेवन कर के खेल स्टेडियम में पहुँचे थे।
उनके इस कृत्य को कलेक्टर रानू साहू ने गंभीरता से लिया और उन्हें सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत आचरण करने पर निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी रायगढ़ नियत किया गया है।