फंदे पर लटकती मिली एक ही परिवार के चार लोगों की लाश, मामले की जांच में जुटी पुलिस…
मध्यप्रदेश, 11 जून 2022 : मध्यप्रदेश से बड़ी खबर आ रही है जहा एक परिवार के चार लोगों ने फांसी लगा ली। इस घटना की जानकारी के बाद लोगो में हडकंप मच गया। यह दिल दहलाने वाली घटना भिंड जिले के गांव कठुवा गुर्जर की है। गांव में दंपत्ति सहित तीन की मौत हो गई जबकि एक बच्ची गंभीर घायल है, घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोहद थाने की पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है। गांववालों ने देखा कि परिवार के घर से कोई आहट नहीं आ रही है तो दरवाजा तोड़कर देखा।
धर्मेंद्र गुर्जर (32), उसकी पत्नी अमरेश (30), बेटा प्रशांत (12) और बेटी मीनाक्षी (10) फंदे पर लटके थे। मीनाक्षी की सांसे चल रहीं थी, बाकी सभी की मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम पहुच कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
