Tuesday, March 18, 2025

आयुक्त ने जोन 6 पहुंचकर कार्यो की समीक्षा की , अवैध निर्माणों, अवैध प्लाटिंग, अवैध कब्जो को हटाने कार्यवाही निरंतर करें…

रायपुर : आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अविनाश मिश्रा ने नगर निगम जोन 6 कार्यालय पहुंचकर जोन के कार्यो की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश वार्ड पार्षद सरिता वर्मा, चंद्रपाल धनगर, पार्षद प्रतिनिधि जयमोहन साहू, अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा, जोन 6 जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपडा, कार्यपालन अभियंता जल नरसिंह फरेन्द्र, कार्यपालन अभियंता अमृत मिषन अंशुल शर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी संजीव शर्मा सहित अन्य जोन अधिकारियों की उपस्थिति में दिये।
आयुक्त अविनाश मिश्रा ने समीक्षा के दौरान जोन अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों एवं नागरिको से प्राप्त जनशिकायतों का जोन के स्तर पर त्वरित निदान सुनिष्चित करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने जोन क्षेत्र में अवैध निर्माणों, अवैध प्लाटिंग, अवैध कब्जों, बिना अनुमति कराये जाने वाले निर्माण कार्यो पर निरंतर अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने नगर निगम के हित में राजस्व वसूली अधिकाधिक करने के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिये।
आयुक्त ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर निगम के हित में नगर निगम के निर्णय अनुसार जून माह के अंत तक संपत्तिकर का भुगतान करने पर 6.25 प्रतिशत की विशेष छुट दिये जाने एवं तत्पश्चात माह जुलाई से सितम्बर 2024 तक 5 प्रतिषत एवं अक्टूबर से दिसम्बर 2024 तक 4 प्रतिशत की छुट संपत्तिकर का भुगतान करने पर दिये जाने की अधिक से अधिक जानकारी नगर निगम क्षेत्र के संपत्ति करदाता नागरिको को देना सुनिश्चित करें ताकि संपत्ति करदाता नागरिक संपत्ति कर का पूर्ण भुगतान कर इस विशेष छुट का पूर्ण वांछित लाभ उठा सके।
आयुक्त ने मानसून पूर्व नाले, नालियों की सफाई के अभियान की जानकारी ली एवं मानसून पूर्व अच्छी तरह से निकास कायम करने नालो एवं नालियों की सफाई करवाना सुनिष्चित करने निर्देषित किया। आयुक्त ने पेयजल व्यवस्था एवं सडक बत्ती संधारण व्यवस्था को माॅनिटरिंग कर सुधारना सुनिष्चित करने निर्देशित किया। आयुक्त ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एस.टी.पी. के जल का पुर्नउपयोग करने के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
आयुक्त ने पेयजल, साफ सफाई व्यवस्था, सडक बत्ती संधारण व्यवस्था को लेकर इस दौरान उपस्थित वार्ड पार्षदों से चर्चा कर उनके वार्डो की जानकारी ली एवं इससे संबंधित जनसमस्याओं का जोन के स्तर पर त्वरित निदान करने के संबंध में जोन कमिष्नर एवं कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किया।

Related Articles

निकाय चुनाव में हार के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव की चर्चाएं, नई कार्यकारिणी की घोषणा जल्द

रायपुर, – निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिली हार के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी आलाकमान...

सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी की मुलाकात, प्रधानमंत्री मोदी से विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

रायपुर, – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। इससे पहले, वे...

नवनिर्वाचित सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ 19 मार्च को निगम मुख्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे

रायपुर, – नगर पालिक निगम रायपुर के नवनिर्वाचित सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ 19 मार्च, बुधवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सदन के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

निकाय चुनाव में हार के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव की चर्चाएं, नई कार्यकारिणी की घोषणा जल्द

रायपुर, – निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिली हार के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी आलाकमान...

सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी की मुलाकात, प्रधानमंत्री मोदी से विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

रायपुर, – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। इससे पहले, वे...

नवनिर्वाचित सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ 19 मार्च को निगम मुख्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे

रायपुर, – नगर पालिक निगम रायपुर के नवनिर्वाचित सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ 19 मार्च, बुधवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सदन के...

छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने की संभावना, तापमान में गिरावट की आशंका

छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के बीच फिर मौसम में बदलाव आने वाला है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से कल यानी 19 मार्च से 21...

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद पृथ्वी पर लौटने के लिए रवाना, कल सुबह 3:27 बजे लैंडिंग !

अंतरिक्ष में फंसे एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर, जो 9 महीने 13 दिन से अधिक समय से अंतरिक्ष में थे, अब पृथ्वी पर...