इस जिले के CMHO ने की बड़ी कार्यवाही , 16 कर्मचारियों की नियुक्ति हुई निरस्त…

बीजापुर , 21 जनवरी 2023 : बीजापुर CMHO अजय रामटेके में बड़ी कार्यवाही करते हुए 16 कर्मचारियों की नियुक्ति निरस्त कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व CMHO सुनील भारती ने सीधी भर्ती में स्वीकृत पद से ज्यादा भर्ती की गई थी।
सीधी भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर ने जांच टीम बनाकर जांच करवाई थी। जिसके उपरांत मौजूदा CMHO ने यह कार्यवाही करते हुए आदेश जारी किए है।
जारी आदेश के मुताबिक जिन्हें बर्खास्त किया गया है, उनमें ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका- 6 पद, लैब असिस्टेंट- 1 पद, फार्मसिस्ट ग्रेड 2- 2 पद, चौकीदार- 1 पद, धोबी- 2 पद, वार्डआया – 1 पद, वार्ड बॉय- 2 पद, मेस सर्वेंट – 1 पद शामिल हैं.