पिकनिक मनाने गए युवकों की कार पलटी, एक की हुई मौत…

दुर्ग,17 अगस्त 2022 : प्रदेश में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे प्रतिदिन लोग सड़क हादसे में अपनी जान गवा रहे हैं। इस बीच भिलाई-दुर्ग जिले से एक खबर निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहाँ भिलाई कैंप दो इलाके के 6 दोस्त पिकनिक मनाने गए थे। तभी लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गए। इसमें से एक की मौत हो गई है, वहीं 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायल आकाश के भाई कैलाश ने बताया कि कैंप दो शारदा पारा निवासी नीरज बर्नवाल (23 साल), आकाश कुमार चौधरी (23 साल), विनोद कुमार (22 साल), विश्वकर्मा गोड़ (24 साल), भागवत कुमार (23 साल) और पवन कुमार मांझी (24 साल) 15 अगस्त की सुबह 10 बजे गरियाबंद पिकनिक मनाने गए थे। वह लोग आकाश की कार से पिकनिक गए थे। इस दौरान उन्होंने झरने के नीचे नहाया। वहां आजादी का तिरंगा लहराया। उसका वीडियो बनाया और उसे अपने भाई को भेजने के साथ ही सोशल मीडिया में भी डाला।

पिकनिक मनाने के बाद सभी लोग कार शाम 5.30 बजे लौट रहे थे। पाटन अभनपुर रोड में अचानक कार डिसबैलेंस हो गई। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इसमें सभी लोगों को गंभीर चोटें आईं। जिसमें इलाज के दौरान नीरज बर्नवाल (23 साल) की मौत हो गई। अभनपुर पुलिस सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।