हरी झण्डी दिखाकर बस को किया रवाना, नगर निगम रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेगी…
रायपुर, 27 जून 2022 : नगरीय प्रशासन विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज रायपुर नगर निगम की ’’मोर महापौर मोर द्वार अभियान’’ का शुभारंभ किया। उन्होंने शुभारंभ अवसर पर नगर निगम के महापौर, पार्षद और अधिकारियों की टीम को हरी झण्डी दिखाकर बस से रवाना किया गया। यह टीम नगर निगम रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेगी। इस अभियान के तहत आम नागरिक भी महापौर से दूरभाष के माध्यम से सम्पर्क कर सकते हैं।
डॉ. डहरिया ने कहा कि महापौर एजाज ढेबर ने यह अच्छी शुरूआत की है। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विधायक सत्यनारायण शर्मा,कुलदीप जुनेजा, नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, नागरिक एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
इस योजना के तहत नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर और पार्षदगण और नगर निगम के अधिकारियों की टीम रायपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न भागों में पहुंचकर आम जनता की नगर निगम के अंतर्गत आने वाली विभिन्न समस्याओं को मौके पर जाकर जानेगें। इस कार्य क्रम के तहत महापौर दूरभाष के माध्यम से जन समस्या एवं सुझाव प्राप्त करेंगे। इसके लिए कोई भी नागरिक दिनांक 27 जुलाई से 01 अगस्त 2022 तक निर्धारित वार्ड के संबंध में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दूरभाष क्र. – 9111666201 या 9301953201 पर महापौर से सीधे चर्चा कर सकेंगे।
