यातायात विभाग‎ द्वारा पुलिस लिखी स्कॉर्पियो और हूटर लगे‎ वाहनो को रोककर की गई कार्यवाही…

भोपाल, 04 जून 2022 : शिवपुरी ग्वालियर बायपास में  यातायात विभाग‎ द्वारा पुलिस लिखी स्कॉर्पियो और हूटर लगे‎ वाहन पर कार्यवाही की गयी|

ऐसे वाहन जिन पर नेम प्लेट में नंबर की जगह प्रेस, पुलिस, राजनीतिक दल, जाती से जुड़े नाम और निशान थे उन्हें हटया गया, बायपास पर‎ शुक्रवार दोपहर 5 से 6 बजे तक तैनात पुलिसकर्मीयो ने बताया की अब तक कई वाहनों पर‎ कार्रवाई की गई हैं। अभी कार्यवाही जारी रहेगी|

यातायात प्रभारी‎ ने कहा की आचार‎ संहिता लग जाने के बाद अब‎ वाहनों में ना तो हूटर लगा सकते हैं‎ और न ही किसी भी राजनीतिक‎ दल, पुलिस-प्रेस या जाति लिखे‎ वाहनों को सड़क पर दौड़ा सकते‎ हैं। ऐसे वाहनों को रोककर कार्रवाई‎ जारी है।

स्कॉर्पियो गाड़ी क्रमांक एमपी 07‎ सीके 2576 पर  कार्यवाही करते पुलिसकर्मियों..