नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2024 विजेता भारतीय क्रिकेट टीम आज स्वदेश वापस लौट आई हैं। बता दे कि फाइनल मैच जीतने के बाद मौसम की खराबी की वजह से टीम इंडिया बारबाडोस में ही फंस गई थी। अब उन्हें स्पेशल फ्लाइट से भारत लाया गया है। फ्लाइट दिल्ली में आज सुबह 6.30 बजे लैंड हुई।
एयरपोर्ट पर फैंस ने टीम इंडिया का शानदार अंदाज में स्वागत किया। सुबह-सुबह एयरपोर्ट पर जमकर फैंस की भीड़ दिखी। वहीं आज ही रोहित एंड कंपनी दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पर पहुंच चुके हैं। यहां पीएम मोदी के साथ टीम इंडिया नाश्ता करेगी। इसके बाद टीम इंडिया दूसरी चार्टर्ड फ्लाइट से मुंबई के लिए रवाना होगी। फिर शाम को मुंबई में विक्ट्री परेड में शामिल होंगे।