T20 World Cup 2022 : आंकड़ों में कौन सी टीम है किस पर भारी? जानें क्या है इंग्लैंड की सबसे बड़ी ताकत

IND vs ENG: T20 World Cup 2022 : ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे ICC T20 विश्व कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल में रोहित शर्मा की अगुआई में टीम इंडिया आज एडिलेड ओवल के मैदान पर इंग्लैंड से भिड़ने को तैयार है।
इस मुकाबले में जीत के लिए दोनों टीमें जोर लगाती दिखेंगे और फाइनल में पहुंचना चाहेंगे। पाकिस्तान पहले ही फाइनल में धमाकेदार एंट्री मार चुकी है। इंडिया और इंग्लैंड का इतिहास उठाकर देखें तो T20 फॉर्मेट में टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है।
IND vs ENG: T20 World Cup 2022 : टीम इंडिया का पलड़ा भारी
अगर आंकड़ों की बात करें तो इंग्लैंड पर टीम इंडिया भारी है। भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 22 T20 इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं। इनमें से भारत ने 12 और इंग्लैंड ने 10 में जीत हासिल की है। T20 विश्व कप में दोनों की 3 बार भिड़ंत हो चुकी है। इसमें से 2 बार भारत और एक मैच में इंग्लैंड ने जीत हासिल की है।
IND vs ENG: T20 World Cup 2022 : इंग्लैंड की सबसे बड़ी ताकत क्या है?
इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम का सबसे मजबूत पक्ष उनकी बल्लेबाजी रही है। क्योंकि उनकी टीम के पास 9वें नंबर तक बल्लेबाज हैं। ऐसे में भारत के लिए इस बैटिंग लाइनअप से निपटना बड़ा चैलेंज होगा। टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार से शुरुआत में ही विकेट चाहिए होंगे। क्योंकि इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज एलेक्स हेल्स और जोस बटलर इनफॉर्म हैं और कभी भी मैच का रूख पलट सकते हैं।
IND vs ENG: T20 World Cup 2022 : दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
Team India:
Rohit Sharma (Captain), KL Rahul, Virat Kohli, Suryakumar Yadav, Hardik Pandya, Dinesh Karthik/Rishabh Pant, Axar Patel, Ravichandran Ashwin, Bhuvneshwar Kumar, Arshdeep Singh, Mohammed Shami
Team England :
Alex Hales, Jos Buttler (wk and captain), Ben Stokes, Harry Brooke, Liam Livingstone, Moeen Ali, Phil Salt, Sam Curran, Chris Woakes, Adil Rashid, Mark Wood/David Willey.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed