मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर को मिला 48.72 करोड़ का विकास पैकेज
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बुनियादी ढांचे के विकास को नई दिशा मिलने जा रही है। महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के सतत प्रयासों से लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 48 करोड़ 72 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
इस राशि से जिले में प्रमुख सड़कों और पुलों का निर्माण किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
प्रमुख स्वीकृत कार्य:
-
690.68 लाख रुपये की लागत से एनएच-43 से नया कृष्ण मंदिर सिलफिली बनारस रोड तक 5 किमी का पहुँच मार्ग
-
448.95 लाख रुपये से मायापारा दुर्गाबाड़ी होते हुए रविंद्र नगर (नवापारा) तक 4 किमी लंबा सड़क निर्माण
-
307.19 लाख रुपये की लागत से बीरमताल से उमेशपुर के बीच गोबरी नदी पर पुलिया
-
761 लाख रुपये से पकनी-चेंद्रा मार्ग का चौड़ीकरण
-
593 लाख रुपये से कुप्पा जमघरपारा से चौकीदारपारा, नवापारा, गिरहूलपारा (6.10 किमी) मार्ग निर्माण
-
419 लाख रुपये से हरिपुर से छतरंग पहुंच मार्ग में कागज नाला पर पुलिया
-
510 लाख रुपये से सिरसी से कुसमुसी मार्ग पर गोबरी नदी पर उच्च स्तरीय पुल
-
741 लाख रुपये से लांजित-सौहार मार्ग पर महान नदी पर उच्च स्तरीय पुल
-
403 लाख रुपये से सुंदरपुर-शौंकी-नेवटाली-सलका मार्ग पर डब्ल्यूबीएम एवं डामरीकरण कार्य
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बयान:
श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीण अंचलों में सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और व्यापार व कृषि जैसी आर्थिक गतिविधियां भी तेज होंगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार गांवों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है और विकास के हर वादे को धरातल पर उतार रही है।
जल्द शुरू होंगे निर्माण कार्य:
इन सभी निर्माण कार्यों की शुरुआत शीघ्र की जाएगी, जिससे न केवल क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी बल्कि स्थानीय विकास को नई दिशा भी मिलेगी।
