नड्डा और साय का जोरदार हमला: महतारी वंदन योजना जारी, कांग्रेस का भविष्य खतरे में!
श्री नड्डा ने कहा, “साय सरकार के एक साल पूरे होने पर हम यहां आए हैं। केवल गुणगान करने से कुछ नहीं होता। यह मौका मूल्यांकन का भी है। प्रकाश का असली आनंद तब आता है, जब आप अंधेरे को याद करते हैं। पांच साल पहले यहां राहुल गांधी ने दावा किया था कि महिलाओं को 72 हजार रुपए मिलेंगे। कांग्रेस सरकार के पांच साल पूरे हो गए, लेकिन किसी भी महिला को वह पैसे मिले क्या? छत्तीसगढ़ की जनता ने पांच साल अंधेरे में बिताए।”
नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस का काम सत्ता का उपभोग करना, जनता को लूटना और भ्रष्टाचार करना है। यही काम कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में पांच साल तक किया। भाजपा एक सेवा देने वाली पार्टी है, जो सत्ता में आते ही जनता की भलाई के लिए काम करती है। साय सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में ही 18 लाख पीएम आवास मंजूर किए।”
