Sunday, September 24, 2023

अवैध खनिज उत्खनन-परिवहन में संलग्न होने पर होगी कड़ी कार्रवाई, सिविल न्यायालय में दर्ज होगा प्रकरण…

रायपुर ,13 सितंबर 2023 : कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन, उत्खनन और परिवहन के विरूद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए स्थानीय रूप में उड़नदस्ते का गठन किया गया है। साथ ही अवैध उत्खनन परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए उपाय किए जा रहे हैं।
शासन के निर्देशानुसार अब कोई खनिज परिवहन करने वाला वाहन निरंतर उक्त कार्यवाही में संलग्न रहता है, तथा दूसरी बार भी पकड़ा जाता है तो उसके विरूद्ध खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 (1) के तहत प्रकरण सिविल न्यायालय में दर्ज किए जाएंगे। उक्त धारा में 05 वर्ष तक का कारावास या 5 लाख रूपये तक जुर्माना हो सकेगा।
खनिज विभाग के उप संचालक श्री गोलघाटे द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में माह अप्रैल 23 से अगस्त 23 तक कुल 375 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिसमें अवैध खनिज उत्खनन के 51 प्रकरण एवं अवैध खनिज प्रकरण के 324 प्रकरण शामिल हैं। साथ ही एक करोड़ ग्यारह लाख तिरालिस हजार छः सौ बीस रूपये अर्थदण्ड़ खनिज मद में वसूल कर जमा करायी गई है।
उप संचालक (खनिज प्रशासन) रायपुर श्री किशोर कुुमार गोलघाटे द्वारा समस्त खनिज से संबंधित व्यवसायी एवं ट्रांसपोटर्स से अपील की गई है कि कृपया अवैध उत्खनन या अवैध खनिज परिवहन न किया जाए तथा न करने दें एवं असुविधा से बचें। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ भुरे द्वारा समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, पुलिस एवं परिवहन विभाग, पर्यावरण विभाग को भी अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध निरंतर जांच करने एवं कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

 

Related Articles

छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार , मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

रायपुर , 23 सितंबर 2023 : छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र...

रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्र.20 अंतर्गत टीचर्स कॉलोनी के पास कोटा में हुआ सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन…

रायपुर , 23 सितंबर 2023 : संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय लगातार रायपुर पश्चिम विधानसभा में आम जनमानस की मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति...

तमिलनाडु में छत्तीसगढ़ के मजदूर की कत्ल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम…

जशपुर , 23 सितंबर 2023 : जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के मजदूर की तमिलनाडू में मौत मामले में कांसाबेल-बगीचा मार्ग पर भारी संख्या...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार , मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

रायपुर , 23 सितंबर 2023 : छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र...

रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्र.20 अंतर्गत टीचर्स कॉलोनी के पास कोटा में हुआ सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन…

रायपुर , 23 सितंबर 2023 : संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय लगातार रायपुर पश्चिम विधानसभा में आम जनमानस की मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति...

तमिलनाडु में छत्तीसगढ़ के मजदूर की कत्ल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम…

जशपुर , 23 सितंबर 2023 : जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के मजदूर की तमिलनाडू में मौत मामले में कांसाबेल-बगीचा मार्ग पर भारी संख्या...

छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश की चेतावनी, इन 7 जिलों के लिए जारी किया यलो अलर्ट…

रायपुर, 23 सितंबर 2023 : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 7 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरबा,...

बैंक रॉबरी वारदात का सीन रिक्रिएशन , लुटेरों के साथ पहुंची पुलिस…

रायगढ़ , 23 सितंबर 2023 : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिछले दिनों एक बड़ी बैंक रॉबरी के मामले में रायगढ़ पुलिस एक बार...