अश्लील कंटेंट पर सख्त कार्रवाई: सरकार ने 25 OTT प्लेटफॉर्म्स को किया बैन, ALTT और Ullu भी शामिल

केंद्र सरकार ने OTT प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट के प्रसारण को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को सरकार ने 25 OTT ऐप्स और वेबसाइट्स को ब्लॉक करने के आदेश दिए हैं।

ब्लॉक किए गए प्लेटफॉर्म्स में ALTT (एकता कपूर का प्लेटफॉर्म), Ullu और देसी फ्लिक्स जैसे लोकप्रिय ऐप भी शामिल हैं।

कार्रवाई के कानूनी आधार:

सरकार ने ये कार्रवाई चार प्रमुख कानूनों के तहत की है:

  1. IT एक्ट, 2000 (धारा 67): इंटरनेट पर अश्लील कंटेंट फैलाना अपराध

  2. IT एक्ट, 2000 (धारा 67A): यौन गतिविधियों से जुड़ा कंटेंट पोस्ट करना अवैध

  3. BNS 2023 (धारा 294): सार्वजनिक जगहों पर अश्लील हरकत या भाषा का प्रयोग अपराध

  4. महिलाओं के अश्लील (निषेध) अधिनियम, 1986 (धारा 4): महिलाओं को अश्लील रूप में दिखाना प्रतिबंधित

OTT पर निगरानी क्यों बढ़ी?

  • 2020 के लॉकडाउन के दौरान ALTT और Ullu जैसे प्लेटफॉर्म्स पर एडल्ट कंटेंट की व्यूअरशिप में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

  • ALTT की व्यूअरशिप मई 2020 में 2019 की तुलना में 60% बढ़ी, और मंथली यूजर बेस में 21% इजाफा हुआ।

  • जुलाई 2020 में एक एडल्ट शो को MX Player पर 1.1 करोड़ बार स्ट्रीम किया गया था।

सरकार की गाइडलाइंस और नियम:

  • 2021 में आईटी नियमों के तहत ‘डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड’ जारी किया गया था।

  • 6 अप्रैल 2023 को अपडेट किए गए इस कोड के अनुसार, OTT और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को ग्रिवांस ऑफिसर नियुक्त करना अनिवार्य है।

  • कंटेंट में एंटी-नेशनल, यौन हिंसा, महिलाओं-बच्चों को नुकसान पहुंचाने वाला कोई भी तत्व नहीं होना चाहिए।

राज कुंद्रा केस बना था टर्निंग पॉइंट

  • 2021 में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी ने OTT के नाम पर चल रहे पोर्न रैकेट की असलियत उजागर की थी।

  • उन पर ‘हॉटशॉट’ नामक OTT प्लेटफॉर्म से पोर्न बेचने के आरोप लगे थे।

भारत में OTT की शुरुआत और ग्रोथ:

  • 2008 में BigFlix से भारत में OTT की शुरुआत हुई।

  • 2010 में NextGTV पहला मोबाइल OTT ऐप बना।

  • 2013-14 में IPL की स्ट्रीमिंग ने Hotstar को लोकप्रिय बनाया।

  • 2013 में Ditto TV और Sony LIV ने टीवी शोज को OTT पर लाना शुरू किया।