राजधानी में प्रसिद्ध कथा वाचक अनिरुद्दचार्य की कथा , केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आने की संभावना…

रायपुर : राजधानी रायपुर में देश के प्रसिद्ध कथा वाचक अनिरुधाचार्य महाराज की कथा का आयोजन किया जा रहा है. बता दे धर्म नगरी गुढिय़ारी रायपुर में 19 से 25 जनवरी तक श्रीमद् भागवत कथा आयोजित हैं. अनिरुधाचार्य महाराज के मुखारविंद से होने वाली श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होने के लिए आयोजक कृष्णा (कान्हा बाज़ारी) ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को निमंत्रण पत्र सौंपा है. गडकरी ने बाज़ारी व आयोजक समिति को अपनी ओर से शुभकामनाएँ दी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कथा में आने की संभावना है।
वहीं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन गुढिय़ारी स्थित हनुमान मंदिर मैदान, श्रीनगर रोड में होने जा रहा है. भारत हिन्दू राष्ट्र स्थापना के लिए संकल्पित व विश्वविख्यात कथा वाचक परम पूज्य अनिरुधाचार्य महाराज कथा वाचन करने पहली बार राजधानी रायपुर आ रहे है. उनके आगमन के बाद 18 जनवरी को भारत माता चौक से भव्य शोभायात्रा शाम को 6 बजे निकलेगी जिसमें अनिरुधाचार्य महाराज विराजमान होंगे. कथा रोजाना दोपहर को 1 बजे से शाम 4 बजे तक होगी. 23 जनवरी को विशाल धर्मसभा हिन्दू हृदय सम्राट व हैदराबाद के भाग्यनगर से भाजपा विधायक टी.राजा सिंह शामिल होंगे।
कथा श्रवण करने के लिए 19 जनवरी को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन शामिल होंगे वहीं 20 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कथा श्रवण के लिए पहुंचेंगे. मथुरा से आए कलाकारों के द्वारा भव्य राम दरबार बनाया जा रहा है जहां 22 जनवरी को कृष्ण जन्मोत्सव के साथ भगवान राम की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी. कथा श्रवण करने के लिए लगभग 3 से 4 लाख लोगों की आने की संभावनाओं को देखते हुए डब्ल्यूआरएस मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है. साथ ही बुजुर्गों के आने-जाने के लिए नि:शुल्क ई-रिक्शा समिति की ओर से चलाया जाएगा।

You may have missed