प्रदेश पंचायत सचिव संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म, सीएम के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित

रायपुर , 09 मई 2023 : प्रदेश पंचायत सचिव संघ ने लंबे समय से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित कर दिया है। गौरतलब है कि एक सूत्रीय मांग परिवीक्षा अवधि के बाद शासकीयकरण की मांग को लेकर 16 मार्च से काम बंद कर पंचायत सचिव संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। वही मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद हड़ताल को स्थगित कर दिया गया।

आंदोलनकारियों ने बताया कि मांगो को लेकर संघ द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ भूख हड़ताल जारी था। संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के विशेष पहल पर और डेलिगेशन टीम के निर्णय अनुसार 57 दिनों से चल रहे हड़ताल को स्थगित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *