श्रीलंका के नए वित्त मंत्री अली साबरी ने नियुक्ति के एक दिन बाद ही दिया इस्तीफा…

एजेंसी 05 अप्रैल 2022: श्रीलंका इन दिनों भयंकर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इस बीच श्रीलंका के नए वित्त मंत्री अली साबरी ने नियुक्ति के अगले दिन ही इस्तीफा दे दिया। एक दिन पहले राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अपने भाई बेसिल राजपक्षे को बर्खास्त करने के बाद उन्हें नियुक्त किया था। साबरी ने राष्ट्रपति को लिखे एक पत्र में कहा कि उन्होंने एक अस्थायी उपाय के तहत यह पद संभाला था।

साबरी ने राष्ट्रपति को लिखे एक पत्र में कहा कि उन्होंने एक अस्थायी उपाय के तहत यह पद संभाला था। साबरी ने पत्र में कहा, ‘‘हालांकि, विचार-विमर्श करने और वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए, अब मेरी महामहिम को सलाह है कि अभूतपूर्व संकट का सामना करने के लिए नए और सक्रिय उपाए किए जाएं, और इस समय एक नए वित्त मंत्री की नियुक्ति सहित अपरंपरागत कदम उठाए जाने की जरूरत है।’’

साबरी सोमवार को राष्ट्रपति राजपक्षे द्वारा नियुक्त चार नए मंत्रियों में शामिल थे। श्रीलंका इस समय अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है और जनता महंगाई तथा आपूर्ति में कमी के चलते महीनों से परेशान है। वहीं राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे संसद में 113 सीटों वाली किसी भी पार्टी को सरकार सौंपने के लिए तैयार हैं, लेकिन इस्तीफा देने से उन्होंने साफ़ इंकार कर दिया है।

You may have missed