लाखेनगर से सुंदर नगर तक विकास की रफ्तार: वायु गुणवत्ता सुधार हेतु पेवर कार्य अंतिम चरण में, एक सप्ताह में होगा पूरा
रायपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में, रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 15वें वित्त आयोग के तहत जनहित में विभिन्न विकास कार्य तेज गति से प्रगति पर हैं।

नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने आज लाखेनगर चौक से सुंदर नगर मेन गेट और महादेवघाट मार्ग तक चल रहे पेवर लगाने के कार्य का स्थल निरीक्षण किया। करीब 1 करोड़ रुपये की लागत से वायु गुणवत्ता सुधार और प्रदूषण नियंत्रण के लिए हो रहे इस विकास कार्य के 95% हिस्से को पूरा कर लिया गया है।
आयुक्त ने कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा सीनियर, सहायक अभियंता श्री अंशुल शर्मा जूनियर, और उप अभियंता श्री रमेश पटेल की उपस्थिति में शेष कार्य एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तायुक्त तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्य की सतत मॉनिटरिंग करने और तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने की प्राथमिकता पर जोर दिया।
पेवर कार्य से लाखेनगर और महादेवघाट मार्ग पर वायु गुणवत्ता में सुधार और प्रदूषण नियंत्रण को बढ़ावा मिलेगा। यह पहल राजधानी रायपुर में पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने और जनता को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
