इस एक्सप्रेस ट्रेन में हुआ कुछ ऐसा कि सभी चौंक गए, जानें क्या है पूरा मामला…

railway

जांजगीर: ट्रेन में यात्रा कर रही गर्भवती महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है। यह पूरी घटना छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले की है। यहां एक महिला ने ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया है। गनीमत यह रही कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

डायल 112 की मदद से महिला और बच्चे को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। महिला जांजगीर-चांपा के जैजैपुर की रहने वाली है। यात्रा के दौरान हुई इस अनोखी घटना ने सभी को चौंका दिया।

ट्रेन के अंदर नॉर्मल डिलवरी

जनशताब्दी ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला ने नैला रेलवे स्टेशन के आउटर पर ट्रेन के अंदर ही नॉर्मल डिलवरी के जरिए बच्चे को जन्म दिया। घटना के तुरंत बाद महिला और नवजात को डायल 112 की मदद से जांजगीर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि महिला और उसका बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं। बता दें कि महिला जनशताब्दी ट्रेन में बिलासपुर से जांजगीर आ रही थी। यात्रा के दौरान इस अनोखी घटना ने सभी को चौंका दिया.

मां और बच्चा दोनों स्वस्थ

डिलीवरी के तुरंत बाद महिला और नवजात को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। महिला जांजगीर-चांपा के जैजैपुर की रहने वाली है। यह घटना अपने आप में अनोखी है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed