रक्षाबंधन पर घर आये जवान की हत्या , नदी किनारे फेंकी लाश…

बीजापुर , 31 अगस्त 2023 : छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्‍सलियों ने एक बार फिर उत्पात मचाया है. यहाँ थाना गंगालूर क्षेत्रांतर्गत डुवालीपारा में नक्‍सलियों ने तोयनार थाना में पदस्थ सहायक आरक्षक बुधराम अवलम की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार तोयनार में पदस्थ सहायक आरक्षक बुधराम अवलम रक्षाबंधन मनाने छुटटी लेकर घर आया हुआ था। जवान पिछले 24 अगस्‍त से अवकाश पर अपने गृह ग्राम जांगला गया था। बुधवार 30 अगस्‍त को अपने भतीजे को मोटरसाइकिल से छोड़ने गंगालूर डुवालीपारा गया था।

You may have missed