जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से आया बर्फीला तूफान , 48 घंटों के भीतर तीसरा हिमस्खलन…
जम्मू-कश्मीर, 14 जनवरी 2023 : जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर बर्फीला तूफान आ गया है. बता दे कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज़ की है जहां तुलेल इलाके में एक गाँव आज हिमस्खलन की चपेट में आ गया.हालांकि,अब तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.
आपको बता दे कि पिछले 48 घंटों के दौरान मध्य कश्मीर में हिमस्खलन की यह तीसरी घटना है. इससे पहले गांदरबल के बालटाल इलाके में गुरुवार को हिमस्खलन में एक सुरंग बनाने वाली कंपनी के दो मजदूरों की मौत हो गई थी.
वही हिमस्खलन की घटना के बारे में बांदीपोरा के अधिकारियों ने बताया कि तुलेल के जुर्नियाल गांव में हिमस्खलन हुआ है और इसके चलते क्षेत्र में टीमों को सक्रिय कर दिया गया है और अब राहत-बचाव दल के सदस्य हिमस्खलन के प्रभाव और किसी भी संभावित नुकसान का आकलन कर रहे हैं.