शुभारंभ फाउंडेशन ने वृंदावन हॉल में मनाया मकर संक्रांति महोत्सव
रायपुर,
शुभारंभ फाउंडेशन द्वारा मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन 16 जनवरी 2026 को भव्य रूप से किया गया। यह कार्यक्रम वृंदावन हॉल में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती वर्णिका शर्मा (राज्य मंत्री दर्जा) रहीं। विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती चंद्रकांता गोलछा एवं दीपाशा जैन उपस्थित थीं। मुख्य वक्ताओं में डॉ. ईला गुप्ता, श्रीमती शिला शर्मा तथा मंजूषा संत ने विचार रखे।
इस अवसर पर 51 महिलाओं का सम्मान किया गया, जो अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा दे रही हैं। आयोजन का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं को हल्दी-कुमकुम के सांस्कृतिक महत्व से जोड़ते हुए आगामी पीढ़ी तक भारतीय परंपराओं और मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश देना था।
कार्यक्रम की सफलता में शुभारंभ फाउंडेशन की सभी महिला सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा। मुख्य अतिथि का स्वागत पूरी टीम द्वारा किया गया। फाउंडेशन की अध्यक्ष सीमा कटंकर ने अध्यक्षीय संबोधन में मकर संक्रांति को वर्ष का प्रथम पावन पर्व बताते हुए इसे हल्दी-कुमकुम के साथ सामूहिक रूप से मनाने का आह्वान किया।
सचिव डॉ. अरुणा यादव ने मंच संचालन किया, जबकि कोषाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीनारायण लाहोटी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। आयोजन में लाहोटी मित्र मंडल का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम में लक्ष्मी जिलाहारे, खुशबू शर्मा, अर्चना वोरा, गौरी अवधिया, छविलाल सोनी, अन्नपूर्णा शर्मा, देवेंद्र सोनी, तरुण घोष, दौलती गुप्ता, रुनाली चक्रवर्ती, प्रीति ठाकुर, नंदिनी, सुषमा ध्रुव सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान शुभांगी आप्टे द्वारा थैलों का वितरण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। संस्था की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी अध्यक्ष डॉ. सीमा कटंकर, सचिव डॉ. अरुणा यादव एवं कोषाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीनारायण लाहोटी ने साझा की।
यह आयोजन सामाजिक-सांस्कृतिक चेतना और महिला सशक्तिकरण की दिशा में शुभारंभ फाउंडेशन की एक उल्लेखनीय पहल के रूप में सराहा गया।
