सुंदर नगर में कांति देवी दीवान की स्मृति में श्रीमद् भागवत कथा…
रायपुर, 21 जून 2022 : सुंदर नगर में स्व. कांति देवी दीवान की स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिवस श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में श्री कृष्ण की अद्भुत लीलाओं का श्रवण किया। आज के इस आयोजन में रायपुर ज़िले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे, पूर्व सांसद श्री प्रदीप चौबे, राज्य योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा सहित सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने शंकराचार्य आश्रम के प्रमुख डॉ. इंदुभवानंद जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

भागवत कथा का आयोजन खनिज विभाग के संयुक्त संचालक श्री अनुराग दीवान के निवास पर आयोजित हो रहा है ।
इस आयोजन में सुरहुली के प्रतिष्ठित मालगुज़ार स्व. रामेश्वर दीवान, स्व. नारायण धर दीवान, स्व.वीरेंद्र कुमार पांडेय ,स्व. अपूर्व दीवान की पुण्य स्मृतियों को नमन किया गया।मुख्य यजमान के रूप में कर्नल चारु चंद्र दीवान , चंद्रशेखर दीवान , संजय दीवान , अक्षय दीवान , वरुण दीवान ने आगंतुक श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
