आज का राशिफल, 11 मार्च 2023 : ज्योतिषशास्त्र में 12 राशियां बताए गए हैं। सभी राशियों का ग्रह स्वामी होते हैं। वहीं सभी राशियों का भाग्यफल ग्रहों की चाल का आंकलन कर तैयार किया जाता है। आज 11 मार्च 2023 शनिवार का दिन है। शनिवार भगवान शनि व हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन शनिदेव और हनुमान जी की पूजा अर्चना करनी चाहिये।
मेष राशि : इस राश वालों को आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुके कार्य को गति मिलेगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। काली जी को प्रणाम करते रहें। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे।
वृषभ राशि : आज का दिन अच्छा रहने जा रहा है। कारोबार भी अच्छा रहेगा। मेहनत भी अच्छी करनी पड़ेगी। वहीं पारिवारिक जीवन भी सुखमय बना रहेगा।
मिथुन राशि : आज का दिन सफलता से भरा रहेगा। अच्छे लोगों की संगत रहेगी। मानिसिक शांति मिलेगी। बिना किसी बाधा के सभी कार्य दूर हो जाएंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
कर्क राशि : आर्थिक मामले में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में तरक्की होगी। आज पुराने दोस्तों की सहायता से किसी बड़ी समस्या से बाहर निकल जाएंगे। कार्यस्थल में आपका वर्चस्व बना रहेगा।
सिंह राशि : इस राशि वालों को अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी शुभ कार्य पर पैसा खर्चा कर सकते हैं। आपको पारिवारिक खुशी मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ स्नेह बढ़ सकता है।
कन्या राशि : इस राशि वालों को धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में किया गया प्रयास सफल होंगे। दूसरों के सहयोग से सफलता मिलेगी। अगर आपने कहीं रूपया-पैसा लगाया तो दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कुटुंबों से तूतू-मैंमैं की स्थिति है।
तुला राशि : इस राशि वालों का दामपत्य जीवन में सुखमय परिवर्तन होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। मन परेशान रह सकता है। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता थोड़ी परेशानी के साथ पूरी हो जाएगी। व्यापार लगभग टीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि : सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आज का दिन मिलाजुला फल देने वाला हो सकता है। व्यापार अच्छा रहने जा रहा है। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ होगा।
धनु राशि : जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। ऐसा कोई कार्य न करें जो कष्ट कारक हों। मंगल का परिवर्तन पारिवारिक समस्या देगा। आय में बढ़ोत्तरी होगी। मन व्यथित रहेगा। सफेद वस्तु काली मंदिर में दान करना शुभ रहेगा।
मकर राशि : निजी सुख में व्यवधान आ सकता है। आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। अपनी आदत सुधारने का प्रयास करें।
कुंभ राशि : मंगल का प्रभाव स्वास्थ्य के प्रति सहायक होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता दिलाएंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होंगे। सफेद वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
मीन राशि : चल अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। आपको आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपके सारे कार्य सफल होंगे।