शर्मनाक घटना : शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म…

रायपुर, 09 जुलाई 2022 : रायगढ़ जिले से इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना सामने आ रही है। जहाँ युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोसीर थाना में इस घटना की शिकायत दर्ज करवाई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पिड़िता वर्ष 2020 में अपने रिश्तेदारी के घर शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुषौर गई थी। जहां विरेन्द्र सिदार से पहचान हुई, जिसके बाद दोनों मोबाईल पर बातचित करने लगे। इसी बिच विरेन्द्र प्यार का इजहार कर शादी करने की बात की।

पिड़िता ने बताया कि, वह बिते अप्रेल माह में बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए कोसीर गई थी। जहां से विरेन्द्र उसे अपने दोस्त के घर ले गया और शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया। एक सप्ताह बाद जब पिड़िता रायगढ़ गई तो विरेन्द्र उसे अपना घर ले गया और घर वालों की गैरमौजूदगी में फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब युवती ने इस घटना जानकारी अपने घर वालों को दी। परिवार वाले लड़के के परिजनों से शादी की बात किये, लेकिन विरेन्द्र शादी से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

 

 

You may have missed