कांग्रेस के प्रभारी सचिव ने टिकट के लिए 7 लाख रुपये लिए , TS सिंहदेव पर लगाए कई गंभीर आरोप…

Bhanupratapur by-election: 12th round counting begins, Congress continues to dominate...
रायपुर। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह के बाद अब पूर्व विधायक विनय जायसवाल ने भी पार्टी पदाधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने प्रभारी सचिव चंदन यादव पर सात लाख रुपए लेने का बड़ा आरोप लगाया है। यादव कांग्रेस के प्रभारी सचिव हैं। सीधे सीधे टिकिट की लॉबिंग के लिए रिश्वत का आरोप लगाया है।

बता दे टिकिट के एवज और पार्टी फंड के लिए सात लाख रूपए लिए गए । जायसवाल ने पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव पर भी गंभीर आरोप लगाया है। वहीं कल पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर तीखे हमले किए थे। डॉ.जायसवाल की पत्नी मनेंद्रगढ़ की महापौर है। जायसवाल ने टी एस सिंहदेव पर बड़ा आरोप लगाया कि जो जो राजदरबारी थे उनको टिकिट दी गई। रमेश सिंह, जतिन जायसवाल सब राज दरबारी हैं। बीजेपी और आर एस एस के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा गया,फर्जी सर्वे रिपोर्ट तैयार की। जिन विधायकों का काम अच्छा उनके बीच जान बूझकर खराब सर्वे रिपोर्ट का डर फैलाया गया।
इससे विधायक क्षेत्र छोड़कर दिल्ली की दौड़ लगाने लगे। सब कुछ आर एस एस और बीजेपी की सुनियोजित षड्यंत्र था। मैं विनिंग कैंडिडेट था राज दरबारी नहीं इसलिए टिकिट काटी गई‌ पार्टी फोरम में सब बताऊंगा किस होटल में कितने बजे रुपए मांगे गए। इसी तरह से और लोगों से भी रुपए लिए गए होंगे टिकिट देने के नाम पर कांग्रेस के दोनों प्रभारी सचिव चंदन यादव और उल्का संदिग्ध रहे‌ टी एस, चंदन यादव और सप्त गिरी शंकर उल्का तीनों को पार्टी से बाहर किया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed