पुलिस विभाग में फेरबदल, 9 निरीक्षकों सहित 21 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, बदले गए 7 थाना प्रभारी…

बिलासपुर , 17 अगस्त 2023 : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले तबादले का दौर जारी है। इसी बीच एक बार फिर एक साथ 21 पुलिसकर्मियों, 9 निरीक्षक और 12 उप निरीक्षक का ट्रांसफर किया गया है। साथ ही 7 थानों के प्रभारी बदले गए।

इसके अलावा क्राइम ब्रांच के प्रभारी को भी बदले गए हैं। निरीक्षक प्रदीप आर्य सिविल लाइन प्रभारी, निरीक्षक उत्तम साहू कोतवाली प्रभारी, निरीक्षक नवीन देवांगन सिरगिट्टी प्रभारी, निरीक्षक पौरुष पुर्रे कोनी थाना प्रभारी, निरीक्षक तोप सिंह नवरंग कोटा थाना प्रभारी, निरीक्षक सईद अख्तर बिल्हा थाना प्रभारी, निरीक्षक देवेश राठौर रतनपुर थाना प्रभारी बनाया गया है।

You may have missed