हाईकोर्ट के नए जज होंगे रजिस्टार जनरल अरविंद कुमार वर्मा…

बिलासपुर। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में एक नए जज की नियुक्ति को लेकर मंजूरी दे दी है। बेंच कोटे से न्यायिक सेवा के हाईकोर्ट के रजिस्टार जनरल अरविंद कुमार वर्मा नए जज होंगे। नियुक्ति का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया गया है।