इस विभाग में निकली 5000 पदों पर भर्ती , ऐसे करें आवेदन…

नई दिल्ली , 7 सितंबर 2022 : भारतीय खाद्य निगम में बंपर सरकारी भर्ती निकली है। एफसीआई में कैटेगरी-3 के 5000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की अधिसूचना 3 सितंबर को जारी हुई थी। जिसमें बताया गया था कि एफसीआई कैटेगरी-3 भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 सितंबर से शुरू होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन सुबह 10 बजे से कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2022 को शाम चार बजे है।
भारतीय खाद्य निगम के विभिन्न जोन में कुल 5043 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट recruitmentfci.in पर जाकर करना है। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क भी जमा करना होगा। शुल्क ऑनलाइन ही जमा होगा।
आवश्यक शैक्षिक योग्यता
एफसीआई में जूनियर इंजीनियर पद के लिए इंजीनियरिंग के संबंधित ट्रेड में डिग्री या डिप्लोमा किया होना चाहिए। जबकि स्टेनो पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ अंग्रेजी टाइपिंग और शॉर्टहैंड में 40 और 80 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए। इसी तरह एजी-3 के लिए ग्रेजुएट एवं कंप्यूटर में दक्ष होना चाहिए, जबकि एजी-3 हेतु बीकॉम के साथ कंप्यूटर में कुशल होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एफसीआई भर्ती 2022 का नोटिस देखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *