रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबले का क्रेज, शाहरुख खान के आने की संभावना
IPL मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह, मौसम बना चिंता का कारण
IPL 2026 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
वहीं, KKR के मालिक और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के मैच में पहुंचने की संभावना भी जताई जा रही है। इसे लेकर फैंस के बीच अलग ही उत्साह बना हुआ है। स्टेडियम और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
हालांकि मौसम विभाग ने आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे मैच पर मौसम का असर पड़ने की आशंका बनी हुई है। प्रशासन और आयोजन समिति मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब इस हाई-वोल्टेज मैच पर टिकी हुई हैं।
