महिला कर्मचारी से किया दुष्कर्म , तीन आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज

मनेन्द्रगढ़ , 22 अक्टूबर 2022 : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दुष्कर्मं का एक मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि स्वास्थ विभाग में पदस्थ महिला को दरिंदों ने दिनदहाड़े हाथ पैर बांधकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है।
पीड़िता ने तीन आरोपियों के खिलाफ शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार गैंगरेप की यह वारदात उप स्वास्थ्य केंद्र छिपछिपी की है। शुक्रवार देर शाम हुई इस घटना के बाद पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है।
उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर गैंगरेप की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में पुलिस ने जल्द ही तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।