रायपुर , 18 अक्टूबर 2022: राजधानी के खारुन नदी में एक युवक की लाश मिली है। लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम जांच में जुट गई है।
पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नेहरू साहू के रूप में हुई है। यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, युवक मूलतः गरियाबंद का रहने वाला है। वर्तमान में वह टिकरापारा इलाके में किराये के मकान में रहता था। युवक पिछले तीन दिनों से लापता था। जिसकी आज खारुन नदी में है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।