रायपुर दक्षिण भाजपा प्रत्याशी घोषित, कांग्रेस का तीर अब भी हवा में…
रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है, रायपुर दक्षिण विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार सुनील सोनी होंगे। सुनील सोनी जी रायपुर के पूर्व सांसद एवं मेयर भी रह चुके हैं। वहीं बृजमोहन के मज़बूत गढ़ को भेदने कांग्रेस का तीर अभी हवा में है, सियासी गलियारे में प्रमोद दुबे के नाम की चर्चा की जा रही है।
