RAIPUR NEWS : राजधानी के इस होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा, 11 लड़किया गिरफ्तार…

रायपुर, 25 जुलाई 2022 : छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में जिस्मफरोशी के गोरख धंधे का हुआ भंडाफोड़। अलग-अलग राज्यों से रायपुर पहुंची कॉल गर्ल्स को गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस के मुताबिक, राजधानी की एक पॉश होटल में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था।

यह कार्रवाई तेलीबांधा थाना पुलिस ने की। उन्होंने एंटी क्राइम यूनिट के जवानों के साथ मिलकर होटल हयात में छापा मारा। अलग-अलग कमरों से 11 लड़कियां गिरफ्तार की गईं। पकड़ाई गई लड़कियां हरियाणा, दिल्ली, बेंगलुरु, गुजरात, कोलकाता और नेपाल की बताई जा रही है। होटल के कर्मचारियों को भी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इस मामले में एक दलाल को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है।

You may have missed