रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती, 40 मिनट चला रेस्क्यू
रायपुर में होर्डिंग पर चढ़ी युवती, मौके पर जुटी भारी भीड़
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक युवती करीब 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। करीब 40 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती काफी देर तक होर्डिंग पर बैठी रही, जिससे आसपास मौजूद लोगों में चिंता का माहौल बन गया। पुलिस लगातार उससे बातचीत कर नीचे आने के लिए समझाने की कोशिश करती रही।
फिलहाल युवती के होर्डिंग पर चढ़ने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवती से पूछताछ की जा रही है।
