Raipur Crime : 10 लाख रूपए कीमती ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक आरोपी मौके से फरार…

रायपुर : Raipur Crime : राजधानी में पुलिस ने 10 लाख के ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को धरदबोचा है. क्राइम एंड साइबर यूनिट से मिली सूचना पर पुलिस ने तस्करों को 104 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया. वहीं इस दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया. जब्त ब्राउन शुगर की कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है. 
सरस्वती नगर थाना प्रभारी ने बताया कि एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट से सूचना मिलने पर पुलिस उस जगह पर पहुंची. पुलिस को आते देख आरोपी रूपिन्दर सिंह मौके से फरार हो गया. पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की में कंवलजीत सिंह और बलराज सिंह निवासी तरनतारन पंजाब के रूप में हुई है. आरोपियों के पास से तलाशी में 104 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. पूछताछ करने पर आरोपियों ने ब्राउन शुगर को पंजाब से लाने और कबीर नगर निवासी रूपपिन्दर सिंह को देने की बात कही है.
आरोपियों के खिलाफ धारा 40, 2023 धारा 21बी, 29 नारकोटिक्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. वहीं पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है.