जगदलपुर में PWD के EE अजय कुमार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई जारी
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में PWD (लोक निर्माण विभाग) के कार्यपालन अभियंता (EE) अजय कुमार के घर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने छापा मारा है।
जानकारी के अनुसार, अजय कुमार को काम दिलाने के बदले एक ठेकेदार से 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है।
फिलहाल, ACB की टीम उनके आवास और अन्य ठिकानों पर जांच कर रही है। रिश्वत से जुड़े दस्तावेज और लेन-देन से संबंधित सबूत खंगाले जा रहे हैं।
इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
