विधायक पुरन्दर मिश्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस कल, मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रण
रायपुर।
विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा द्वारा 14 मई 2026, गुरुवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े सभी पत्रकारों को सादर आमंत्रित किया गया है।
यह प्रेस कॉन्फ्रेंस श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर, गायत्री नगर, रायपुर में दोपहर 12:00 बजे आयोजित होगी। कार्यक्रम में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
आयोजकों द्वारा बताया गया है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के पश्चात पत्रकारों एवं अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।
