Tuesday, March 18, 2025

जिला प्रशासन द्वारा जनसमस्या निवारण काॅल सेंटर शुरू, हेल्पलाइन नंबर जारी

रायपुर : अब जिला प्रशासन के काॅल सेंटर के माध्यम से भी ऑनलाइन शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। यह सुविधा 24 घंटे मिलेगी और त्वरित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इसके लिए हेल्पलाइन नंबरी भी जारी किया गया है।

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर के कमरा नंबर 4 में जनसमस्या निवारण काॅल सेंटर निरीक्षण किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, संयुक्त कलेक्टर अभिलाषा पैकरा उपस्थित थे।

कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए काॅल सेंटर से आमजनों को बड़ी राहत मिलेगी। शहर से संबंधित, राजस्व व अन्य विभागों के मामलों की जानकारी फोन काॅल के माध्यम से दे सकते है। जानकारी प्राप्त होने के तत्पश्चात जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा काॅल सेंटर में मोबाइल नंबर 9977222564, 9977222574, 9977222584, 9977222594 पर काॅल कर शिकायत दर्ज करा सकते है। दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा दी गई है। इस काॅल सेंटर में दिव्यांग भी अपनी समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत करा सकते है। दिव्यांगों की समस्याएं वीडियो काॅल में सांकेतिक माध्यम से सुने जाएंगे।

ऐसे होगा शिकायतों का निवारण

– हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से आवेदक काॅल कर अपनी समस्या शिकायत दर्ज कराएंगे।

– काॅल सेंटर की टीम शिकायतकर्ता व आवेदक से बात करती है, उनकी समस्या सुनती है और उसे काॅल सेंटर के पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे।

– केस दर्ज करने के बाद व्हाट्सएप के द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारी को मामले की जानकारी भेजी जाएगी।

– प्रकरण का त्वरित निराकरण किया जाएगा

– जब तक शिकायत का निराकरण नहीं होता, तब तक काॅल सेंटर समस्याओं पर संबंधित विभाग एवं अधिकारी से फाॅलोअप करेगा।

– समस्या के निराकरण हो जाने पर आवेदक को काॅल करके सूचित किया जाएगा और पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा।

Related Articles

नवनिर्वाचित सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ 19 मार्च को निगम मुख्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे

रायपुर, – नगर पालिक निगम रायपुर के नवनिर्वाचित सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ 19 मार्च, बुधवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सदन के...

छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने की संभावना, तापमान में गिरावट की आशंका

छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के बीच फिर मौसम में बदलाव आने वाला है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से कल यानी 19 मार्च से 21...

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद पृथ्वी पर लौटने के लिए रवाना, कल सुबह 3:27 बजे लैंडिंग !

अंतरिक्ष में फंसे एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर, जो 9 महीने 13 दिन से अधिक समय से अंतरिक्ष में थे, अब पृथ्वी पर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

नवनिर्वाचित सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ 19 मार्च को निगम मुख्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे

रायपुर, – नगर पालिक निगम रायपुर के नवनिर्वाचित सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ 19 मार्च, बुधवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सदन के...

छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने की संभावना, तापमान में गिरावट की आशंका

छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के बीच फिर मौसम में बदलाव आने वाला है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से कल यानी 19 मार्च से 21...

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद पृथ्वी पर लौटने के लिए रवाना, कल सुबह 3:27 बजे लैंडिंग !

अंतरिक्ष में फंसे एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर, जो 9 महीने 13 दिन से अधिक समय से अंतरिक्ष में थे, अब पृथ्वी पर...

test

test

नगर निगम के विभिन्न जोनों में अवैध ठेले, गुमटियाँ और निर्माण सामग्री हटाने की कार्रवाई

रायपुर, – नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर चलाए गए अभियान में नगर निगम के विभिन्न जोनों द्वारा...