प्रियंका गांधी के सुरक्षाकर्मी ने एजाज ढेबर को दिया धक्का, वीडियो वायरल…

रायपुर , 25 फरवरी 2023 : राजधानी रायपुर में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में शामिल होने पहुंची प्रियंका गांधी का स्वागत गुलाब की पंखुड़ी से किया गया। गुलाब का इंतजाम महापौर ऐजाज ढेबर द्वारा किया गया था इस बीच स्वागत के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल रहा है।

जिसमें प्रियंका गांधी के सुरक्षाकर्मी रायपुर नगर निगम के महापौर ऐजाज ढेबर को धक्का देते नजर आ रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की टिप्पणियां ऐजाज ढेबर पर की जा रही है।