राष्ट्रपति ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत में होंगी शामिल…

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 2 दिनी छत्तीसगढ़ दौरे का आज आखिरी दिन है। राष्ट्रपति रायपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए IIT भिलाई पहुंची, यहां वे चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इसके बाद रायपुर के आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत में शामिल होकर शाम 5 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगी। इससे पहले सुबह रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना कीं।

दौरे के पहले दिन शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर में AIIMS और NIT के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं थीं। IIT भिलाई में कार्यक्रम के बाद दोपहर 1 बजकर 5 मिनट में वापस माना एयरपोर्ट पहुंचेंगी। 2 बजकर 55 मिनट पर राष्ट्रपति राजभवन से आयुष विश्वविद्यालय नया रायपुर के लिए रवाना होंगी।

आयुष यूनिवर्सिटी कार्यक्रम के बाद साढ़े 4 बजे राष्ट्रपति आयुष यूनिवर्सिटी से सीधे माना एयरपोर्ट जाएंगी। 5 बजे के करीब वह दिल्ली के लिए रवाना होंगी। IIT भिलाई के डायरेक्टर प्रोफेसर राजीव प्रकाश ने बताया कि इस बार सीनेट पुरस्कार 31 छात्रों को दिया जाएगा। 2023 बैच में 13 पीएचडी होल्डर, 11 एमएससी, 27 एमटेक, 13 बीटेक आनर्स और 123 बीटेक स्नातक शामिल हैं। जबकि 2024 बैच में 8 पीएचडी, 20 एमएससी, 19 एमटेक, 12 बीटेक आनर्स और 150 बीटेक छात्रों को डिग्री दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed