पुलिसकर्मियों के वाहन में लगी आग, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जा रहे थे ड्यूटी करने…

कोरबा, 13 जनवरी 2023 : जिले में पोड़ीपुलिसक उपरोड़ा के पिपरिया गांव में सीएम भूपेश भेंट-मुलाकात कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात होने जा रहे र्मियों की चलती वाहन में गुरुवार को आग लग गई। गाड़ी में धुआं उठता देखकर तत्काल गाड़ी को रोका गया और सभी पुलिसकर्मी नीचे उतरे।
जानकारी के अनुसार CSEB पुलिस चौकी में तैनात 6 पुलिसकर्मियों की सीएम कार्यक्रम में ड्यूटी लगी हुई है। ये सभी जवान गाड़ी में सवार हुए। इसके बाद पुलिस लाइन में गाड़ी में डीजल डलवाया। इसके बाद सभी पुलिसकर्मी पोड़ी उपरोड़ा स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो रहे थे, इसी दौरान वायर में शॉर्ट सर्किट होने के चलते अचानक धुआं उठा और आग लग गई।
सीएसईबी चौकी में पदस्थ तिलक पटेल, गोपी कुमार, दिलीप झा और 3 अन्य पुलिसकर्मी गाड़ी में सवार थे। इसके बाद किसी तरह से पुलिस वाहन में लगी आग पर काबू पाया गया। इसके बाद फिर से सभी पुलिसकर्मी सीएम कार्यक्रम में ड्यूटी के लिए रवाना हो गए।

You may have missed