पुलिस को मिली बड़ी सफलता , 10 लाख के इनामी 3 नक्सली गिरफ्तार

पखांजूर , 29 अगस्त 2022 : गढ़चिरौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 3 इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, BSF जवनों ने 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। तीनों पर 10 लाख का इनाम था।
दरअसल BSF जवानों को मुखबिर से इन तीनों इनामी नक्सियों की सूचना मिली थी जिसके बाद गढ़चिरौली पुलिस ने गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि ये तीनें नक्सली हत्या आगजनी मुठभेड़ घटना में शामिल थे।

You may have missed