Friday, January 17, 2025

चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जशपुर। जशपुर जिले में पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी शहर के डीपाटोली मुहल्ले के रहवासी है। बता दें नेशनल क्राइम रिपोर्ट ब्यूरो (एनसीआरबी) विभिन्न इंटरनेट मीडिया में अपलोड किये जाने वाले आपत्तिजनक फोटो और विडियो की निगरानी करता है।
विशेष रूप में नाबालिग बच्चों से संबंधित सामग्री पर कड़ी नजर रखी जाती है। इंटरनेट मिडिया में इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री की जानकारी आते ही एनसीआरबी संबंधित की पुलिस मुख्यालय को सूचना देती है। ऐसी एक सूचना छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय को प्राप्त हुई थी। पुलिस मुख्यालय ने इस सूचना को जशपुर पुलिस से साझा करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। एसपी डी रविशंकर के मार्गदर्शन में साइबर सेल के सहयोग से सीटी कोतवाली जशपुर ने मामले की जांच की।
जांच में थाना प्रभारी तिवारी ने आरोपितों के मोबाइल नंबर के सेवा प्रदाता कंपनी से जानकारी लेकर अपराध का विवरण जुटाया। इस दौरान पता चला कि आरोपित समीर भगत द्वारा अक्टूबर 2022 में इंटरनेट मीडिया एप के माध्यम से महिला और बच्चो से संबंधित अश्लील विडिया अपलोड करने की और बजरंग राम द्वारा फोटो अपलोड करने की पुष्टि हुई।
मामले में कार्रवाई करते हुए,कोतवाली पुलिस आरोपित समीर भगत के विरूद्व आईटी एक्ट की धारा 201 और भादवि की धारा 67 और 67 (बी),बजरंग राम के विरूद्व आईटी एक्ट की धारा 67,67 (बी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Related Articles

Бесплатные слоты для тестирования – играть онлайн без денежных затрат

Инновационная платформа Kent Casino – азартный виртуальный ресурс, ориентированная на расширение аудитории и поддержке интереса активных пользователей. Веб-платформа включает демо-автоматы для тренировки. Играть в...

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मठपुरैना में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण

रायपुर: नगर निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मठपुरैना में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन की प्रगति का निरीक्षण...

मठपुरैना, सोनडोंगरी, दलदल सिवनी, और कचना के 220 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आबंटित

रायपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना के "मोर मकान मोर आस" अभियान के अंतर्गत रायपुर के मठपुरैना, सोनडोंगरी, दलदल सिवनी, और कचना क्षेत्र के 220 परिवारों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

Бесплатные слоты для тестирования – играть онлайн без денежных затрат

Инновационная платформа Kent Casino – азартный виртуальный ресурс, ориентированная на расширение аудитории и поддержке интереса активных пользователей. Веб-платформа включает демо-автоматы для тренировки. Играть в...

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मठपुरैना में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण

रायपुर: नगर निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मठपुरैना में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन की प्रगति का निरीक्षण...

मठपुरैना, सोनडोंगरी, दलदल सिवनी, और कचना के 220 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आबंटित

रायपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना के "मोर मकान मोर आस" अभियान के अंतर्गत रायपुर के मठपुरैना, सोनडोंगरी, दलदल सिवनी, और कचना क्षेत्र के 220 परिवारों...

राजनीतिक पार्टी का नेम प्लेट लगाकर गांजा तस्करी, अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

पेंड्रा। गांजा तस्करी के लिए तस्करों द्वारा नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। इस बार तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए...

अपर आयुक्त ने कुष्ठ बस्ती आवास निर्माण और नूरानी चौक पेवर कार्य की प्रगति का लिया जायजा

रायपुर: नगर निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर अपर आयुक्त  विनोद पांडेय ने शुक्रवार को पंडरी स्थित कुष्ठ बस्ती में निर्माणाधीन...