चाकू से गोदकर हत्या करने वाले बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
रायपुर, 11 जून 2022 : संतोषी नगर चाकूबाजी से जुड़ा सीसीटीवी (CCTV) वीडियो भीं सामने आया हैं जिसमें साफ़ देखा जा सकता हैं की युवक अमान अपनी जान बचाने के लिऐ रास्ते में भाग रहा हैं और बदमाश उसे पकड़कर एक के बाद एक कई बार चाकू से उसके ऊपर हमला कर रहें हैं। हमलों से घायल युवक लड़खड़ाते हुऐ अपनी जान बचाने के लिऐ भाग रहा हैं।
घटना बीच सड़क की हैं रास्ते से आते जाते लोगों में से कोई भी युवक के मदद के लिये सामने नहीं आता हैं। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश गालियों के सहारे फरार हो जाते हैं। जिसके बाद घायल युवक को अस्पताल ले जानें पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिसके बादअमान के पिता अब्दुल असद ने पुलिस को जानकारी दी की गोविंद जोशी, और महेन्द्र बाघ ने पुरानी रंजिश के चलते उनके बेटे की हत्या कर दी, अचेत अवस्था में सड़क पर पड़े अमान को एक परिचित व्यक्ति के द्वारा असपताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हों गई।
पुलिस ने घटना से जुड़े महेंद्र उर्फ (बोचू ) गोविंद जोशी उर्फ ( बब्बू ) को गिरफ़्तार कर लिया हैं। दोनों की मृतक अमान से पुरानी रंजिश थी। जिसका बदला लेने की नियत से बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
