देश में सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है आज आपके शहर में कीमत

नई दिल्ली,20 अगस्त 2022 : देश में पेट्रोल डीजल के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। बीते कई दिनों से क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कच्चे तेल की कीमत में लगातार नरमी रही तो राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल सस्ता हो सकता है। भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज, 20 अगस्त को भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल बिक रहा है.जहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है। IOCL के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर ही बिक रहा है। नोएडा में पेट्रोल 96.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.93 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.02 रुपये प्रति लीटर पर टिका है।
बता दें कि राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं। आप अपने फोन से SMS के जरिए रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।

You may have missed