माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर पप्पू सरदार ने की समाज सेवा: तीन गरीब लड़कियों का कराया विवाह, दहेज में दिए जरूरी सामान
जमशेदपुर में बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का 58वां जन्मदिन खास अंदाज में मनाया गया। एक्ट्रेस के जबरा फैन पप्पू सरदार ने इस मौके को समाज सेवा से जोड़ते हुए तीन गरीब लड़कियों का विवाह पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराया।
रात 12 बजे केक काटकर माधुरी दीक्षित की लंबी उम्र की कामना की गई। समारोह में हर ओर माधुरी की तस्वीरें और उनके गानों से सजा माहौल रहा।
