यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का 74 साल की उम्र में निधन, मुंबई के अस्पताल में थी भर्ती…

Pamela Chopra passed away : यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra) का गुरुवार यानि आज सुबह निधन हो गया, उनकी उम्र 74 साल थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह पिछले 15 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। यश राज के ऑफिशियल पेज जानकारी शेयर दी गई की पामेला चोपड़ा का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे मुंबई में हो चुका है। पामेला चोपड़ा एक प्रसिद्ध भारतीय प्लेबैक सिंगर थीं। इसके साथ ही वो फिल्म लेखक और निर्माता भी थीं।
1970 में हुई थी पामेला और यश चोपड़ा की शादी
पामेला और यश चोपड़ा की शादी 1970 में एक पारंपरिक समारोह में हुई थी और यह एक अरेंज मैरिज थी। उनके दो बेटे, आदित्य और उदय चोपड़ा हैं। आदित्य फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं। उन्होंने रानी मुखर्जी से शादी की है। उदय एक अभिनेता और फिल्म निर्माता भी हैं।
‘दिल तो पागल है’ में आ चुकी हैं नजर
पामेला चोपड़ा ने अपने पति की फिल्मों के लिए कई गाने भी गाए हैं। जिनमें से कभी कभी (1976) से लेकर मुझसे दोस्ती करोगे तक! (2002) शामिल है। 1993 की फिल्म आईना का निर्माण पूरे तरीके से उन्होंने ही किया था। इन्होंने साल 1997 की फिल्म दिल तो पागल है का स्क्रीनप्ले भी लिखा था। वह एक बार पर्दे पर भी नजर आ चुकी हैं। यह फिल्म दिल तो पागल है के शुरुआती गीत एक दूजे के वास्ते में था, जहां पामेला और यश एक साथ दिखाई दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *